google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निदान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है और उनकी सभी शिकायतो का प्रभावी ढंग से निस्तारण कराया जाएगा

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निदान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है और उनकी सभी शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सैनिक बंधु बैठक के रूप में जो प्लेटफार्म दिया है, जिला प्रशासन इसका भरपूर लाभ उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। बैठक में सबसे अधिक भूमि विवाद के प्रकरण/ शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। उक्त परिपेक्ष्य में उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी उप जिलाधिकारी विशेष रूप से उप जिलाधिकारी, धामपुर के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं को पूर्ण गुणवत्ता एवं तत्परता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित कराया जाएगा।
जिलाधिकारी श्रीमती कौर कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला सैनिक कल्याण बन्धु की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रही थीं।
जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रर्थाना पत्रों को बहुत ही ध्यान से सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि बैठक से नई एवं पुरानी निस्तारित एवं अनिस्तारित शिकायत की विभागवार सूची तैयार करें और जिन विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में कोई कार्रवाई नहीं की गई है, उनको संज्ञानित करें और उनके भी संज्ञान में लाएं ताकि सक्षम स्तर से शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराया जा सके। जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर द्वारा पूर्व में सम्पन्न जिला सैनिक बन्धु बैठक में उठाये गये बिन्दुओं पर की गयी कार्यवाही का अनुश्रवण कर उनको प्राथमिकता के साथ निस्तारित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विनय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शहर संजीव बाजपेई, एल०डी०एम० जितेंद्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी विजय शंकर तिवारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं सैनिक बन्धु मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)