दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नवीनगर (बिहार) 21 जुलाई 2024 नबीनगर प्रखंड के बरियावाँ पंचायत के सोनबरसा खैरा गांव में में रामरेखा नदी के तट पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के ऐच्छिक निधि से अनुशंसित छठ घाट का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर ग्रामवासियों में हर्ष व्याप्त है।छठ घाट के निर्माण होने से सोनबरसा खैरा के तमाम छठ व्रत करने वालो श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी इस बात की जानकारी मां भगवती युवा क्लब सोनबरसा खैरा के सचिव सह भाजपा टंडवा मंडल पूर्व मीडिया प्रभारी श्रीकांत कुमार सिंह के द्वारा दी गई।वही इस कार्य को पूर्ण कराने में मां भगवती युवा क्लब के सभी सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मां भगवती क्लब के कोषाध्यक्ष मणिकांत सिंह युवा समाजसेवी पंकज कुमार सिंह रिंकू सिंह मंटू सिंह प्रदीप सिंह रजनीकांत सिंह वार्ड प्रतिनिधि भोला सिंह अजय सिंह विश्वनाथ पाठक राजदेव सिंह मुखदेव सिंह रजनीश कुमार पाठक राहुल सिंह सोनू सिंह चंदन कुमार रितेश सिंह सहित समस्त ग्रामीणों ने पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



