google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुराने बाउंडरी वाल को ही रंग रोगन कर नया दिखाने पर ग्रामीणों ने रोका काम

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । पिंडरा विकास खण्ड के थानारामपुर पेयजल नलकूप के चहारदीवारी में अनियमितता मिलने पर ग्रामीणो कार्य को रोकवाते हुए उच्च अधिकारियों से ग्रामीणों के समक्ष जांच कराने की मांग डीएम से की है।
ग्रामीणों ने बताया कि थानारामपुर स्थित पेयजल नलकूप के चहारदीवारी का निर्माण के लिए लाखों रुपये की स्वीकृति एन एल टी को दिया। उक्त कम्पनी एक ठीकेदार को निर्माण कार्य करने का ठीका दिया। लेकिन उक्त ठीकेदार द्वारा बिना पुरानी बाउंडरी वाल को बिना तोड़े ही उसपर एक चार इंच का लिंटर बिना छड़ के लगाकर काम पूरा कर दिया। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और काम को रोकवा दिया। ग्रामीणों ने जब ठीकेदार से चहारदीवारी की ले आउट मांगा तो इधर उधर की बाते करने लगे। जिसपर ग्रामीणों ने काम को रोकवाते हुए जिलाधिकारी से त्वरित जांच कर कार्रवाई की मांग की। विरोध करने वालो में शशिकांत सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, गिरीश सिंह, नितेश गुप्ता, निशल गुप्ता समेत अनेक ग्रामीण रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)