सोशल ऑडिट से ग्रामीणों का होगा कार्यक्रमों के प्रति जुड़ाव हीरालाल
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। सोशल ऑडिट से ग्रामीणों का होगा कार्यक्रमों के प्रति जुड़ाव तभी ग्रामीण विकास को मिलेगी गति।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान, परमानन्दपुर में चल रहे पांच दिवसीय मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए रिटायर्ड सीडीओ हीरालाल ने व्यक्त किया। इसी क्रम में प्रशिक्षुओं को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सोशल ऑडिट हेतु दिशानिर्देशों के बारे में रिटायर्ड आचार्य शिवप्रकाश द्वारा जानकारी दी गई।
वहीं मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत हकदारिया एवं सोशल ऑडिट के प्रारूपों के बारे में जानकारी दी गई। जिला सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर शारदानंद पाण्डेय ने सोशल ऑडिट की संरचना तथा सोशल ऑडिट टीम सदस्यों की भूमिका के बारे में तथा मनरेगा कार्यों का तकनीकी सत्यापन के बारे में भी प्रशिक्षुओं को जानकारी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक संजय कुमार, सत्र प्रभारी अमरनाथ द्विवेदी, सुरेश तिवारी,राज्य प्रशिक्षक के.एल. पथिक, राधेश्याम यादव, ब्लॉक कोआर्डिनेटर प्रतिभा मौर्या टीम सदस्य अनुराधा वर्मा, प्रीती देवी, राकेश सिंह, जितेन्द्र बहादुर, शशिकला देवी, शीला देवी, ओमकार सिंह, चंद्रावती सिंह, विपिन बिहारी, संजय पाण्डेय, सावित्री देवी, इंदू देवी, दीनदयाल पाण्डेय, अशोक शर्मा, राधिका देवी, कैलाश यादव सहित जनपद चन्दौली के विकास खंड सकलडीहा से 35 तथा जनपद वाराणसी के विकास खंड पिंडरा, चिरईगांव तथा चोलापुर से 43 चयनित सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



