google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विपक्ष को समाप्त करने का काम कर रही भाजपा की सरकार : शिवपाल


-प्रदेश में विकास का कोई कार्य नहीं दिख रहा, अधिकारियों को विपक्ष के पीछे लगाया
-अपराधियों को जल भेजे सरकार, पर उसके रिश्तेदारों का क्या है गुनाह
-भ्रष्टाचार में सरकार ने तोड़े सारे रिकार्ड, जनता है पूरी तरह से त्रस्त

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण

बलिया : मैनपुरी उपचुनाव में अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय करने बाद बलिया में प्रथम आगमन पर बुधवार की शाम सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने प्रेस के साथियों संग वार्ता किया। प्रेसवार्ता के दौरान शिवपाल यादव ने भाजपा की सरकार को पूरी तरह निशाने पर लिया। सरकार की नीति और नियत पर कई सवाल भी खड़े किए।
शिवपाल यादव ने कहा था कि हम भी उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार चलाए हैं। हम विपक्ष का पूरी तरह सम्मान करते थे। आज की भाजपा सरकार विपक्ष को समाप्त करने में ही जुटी है। विपक्ष पर प्रदेश भर अभियान चलाया जा रहा है। कहा प्रदेश में विकास का काम कहीं नहीं हो रहा है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड को ध्वस्त किया है। आज पूरी नौकरशाही भ्रष्टाचार में आकंठ डुबी है। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत लगाने का मन बनाया है। शिवपाल यादव ने पत्रकारों के एक एक सवालों का जवाब भी दिया। कहा संगठन को मजबूत करने व संघर्ष करने में समाजवादी पार्टी अपना पूरा ध्यान केंद्रित करेगी। कहा अब कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न भी रोका जाएगा चाहे जो करना हो। सपा में कुछ लोगों के आने के सवाल पर कहा समाजवादी जो अभी बाहर वह तो आएंगे ही स्वागत सभी का है। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, नारद राय, सनातन पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय सहित दर्जनों सपा नेता मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)