google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नाल, जोड़ी, गदा प्रतियोगिता में वीरेंद्र पांडेय, शमशेर सिंह, भोदू यादव बने विजेता।

समाज जागरण अनिल कुमार हरहुआ वाराणसी*। क्षेत्र के गोबरहां गांव में मंगलवार को नाल, जोड़ी, गदा की प्रतियोगता आयोजित की गई। जिसमे 190किलोकी नाल को कैली चंदौली के वीरेंद्र पांडेय कल्लू नेउठाकर विजेता का ताज हाशिल किया। 40किलो की जोड़ी 38हाथ फेरकर पिसौर शिवपुर के शमशेर सिंह सर्वश्रेष्ठ बने। चांदपुर वाराणसी के भोदू यादव ने 67किलो का गदा 81हाथ फेरकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा नेता अम्बरीष सिंह भोला ने किया। विजेता पहलवानो को सम्मानित और पुरस्कृत भी किया गया। आधुनिकताके युग में भी पारम्परिक खेलो की प्रतियोगिता का आयोजन करने वाले अश्वनी कुमार सिंह रामबाबू को लोगो ने सराहना करते हुए कहा कि विलुप्त हो रहे इन खेलो कोसंरक्षण का सार्थक पहल किया है। प्रतियोगिता में कुल चालीस पहलवानो ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामधारी यादव, अजीत सोनकर, प्रभाकर, प्रमोद निषाद मुन्ना सिंह आदि उपस्थित थे। रेफरी के रूप में पूर्व ग्राम प्रधान गोबरहां गुलाब यादव रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)