राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।चेडरा की 20 वर्षीय युवती के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले को ले ग्रामीणों ने बुधवार विष्णुगढ़-गोमिया एसएच स्थित करंज मोड़ पर सड़क जाम कर दिया था।मामले को शांत कराने पहुंची महिला पुलिस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार,सड़क जाम और थाना घेराव के मामले में विष्णुगढ़ थाने की पुलिस ने करवाई करते हुए 30 नामजद तथा 100 अज्ञात उपद्रवियों पर तीन अलग अलग मुकदमा दर्ज किए गए है।उपद्रवियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने बताया कुछ असमाजिक तत्व हमेशा ऐसे ही ताक में रहते हैं और गरीब और अशिक्षित लोगों को भड़का कर ऐसा कृत्य कराने का प्रयास करते हैं, जिसमें आम जनता को कष्ट होता है,हमेशा कानून एक निश्चित नियम और क़ानून के साथ काम करती हैं,लेकिन कुछ सफेदपोश लोग पीड़ित को कानुन व्यवस्था और शांति व्यवस्था के विरुद्ध काम के लिए भड़काने का काम करते हैं जिससे सारी दिक्कतें आम राहगीर और जनता को होती हैं,पुलिस वैसे लोगों को चिन्हित करने का काम करेगी और कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी।



