समाज जागरण, कौशल किशोर प्रखंड़ संवाददात्ता, विश्रामपुर
पलामू (झारखंड) 21 अप्रैल 2023 :- विश्रामपुर बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम ने आज तोलरा पंचायत का भ्रमण किया.इस दौरान उन्होंने पंचायत में चल रहे कई विकास योजनाओं का जायजा भी लिया.वहीं कूप निर्माण व जनवितरण प्रणाली दुकानों का भी निरीक्षण कर राशन वितरण की जानकारी ली और पंचायत कर्मियों को कई दिशा-निर्देश दिया.स्थानीय लोगो की समस्यायें सुनी.समाधान हेतु सार्थक पहल करने का भरोसा दिलाया.बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम ने प्रधानमंत्री आवास के वैसे लाभुकों को जो राशि लेकर निर्माण कार्य नही कर रहे है.उन्हें सख्त हिदायत दी.जल्द से जल्द आवास निर्माण कार्य पूरा करने को कहा.इसके अलावा बीडीओ प्रशांत कुमार हेम्ब्रम कई स्कूलों में भी गये और बच्चों को शिक्षा से जुड़ी कई टिप्स भी दिया.मौके पर कई लोग मौजूद थे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



