google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुद्धी में विश्व हिंदू महासंघ का विस्तार, नई जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित

समाज जागरण/ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से दुद्धी नगर पंचायत स्थित शिवाजी पार्क में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक भूमिका और आगामी रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत सर्वसम्मति से नई जिला एवं नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।


कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय यादव ने की। दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में पहले से कार्यरत प्रमुख पदाधिकारियों में विजेंद्र मिश्रा (जिला अध्यक्ष, गौरक्षा प्रकोष्ठ), किरण किन्नर (जिला अध्यक्ष, किन्नर प्रकोष्ठ), ममता सोनी (जिला अध्यक्ष, मातृशक्ति) तथा बसन्ती देवी (नगर अध्यक्ष, दुद्धी) का उल्लेख किया गया। वहीं, संगठन में मातृशक्ति की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कई महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवनियुक्त पदाधिकारियों में उर्मिला सोनी (जिला मंत्री), चंचला देवी (जिला प्रभारी), पुष्पा रानी उपाध्याय एवं रेणु दुबे ‘दीप शिखा’ (जिला उपाध्यक्ष), देवन्ती देवी, सुषमा देवी व अनिता देवी (जिला कार्यकारिणी सदस्य) शामिल हैं। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन के मूल सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखते हुए राष्ट्रहित, धर्म रक्षा और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)