google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाइक सवार युवक को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर, रेफर

दैनिक समाज जागरण

दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी नगर से गुजरने वाले रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़नीनाला तालाब के समक्ष रविवार देर शाम करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे को देख आसपास सनसनी फैल गई।


दुद्धी कस्बा क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत बालवीर (27) पुत्र कालेंडर, ग्राम आसनड़ीह थाना बभनी, सब्जी खरीदने के लिए बाइक पर दुद्धी बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे बढ़नीनाला तालाब के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालवीर सड़क किनारे स्थित 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। जोरदार टक्टर से उनकी बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले जाया।


जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. वी.के. सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि युवक का दाहिना पैर और बायां हाथ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले पिकअप की खोजबीन में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)