समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर
पर्यावरण धर्म के विधान से जुड़कर देश को विश्व पर्यटक के शिखर तक पहुंचाने में सबका सहयोग जरूरी: डॉ कौशल
नावा बाजार/ पलामू /झारखंड
नावा बाजार प्रखंड के ताली चेड़ी माई धाम परिसर में शुक्रवार को विश्व पर्यटक दिवस पर विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण कर उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ कौशल ने उक्त अवसर पर लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ दिलाते हुए उन्हें पर्यारण , प्रकृति व पर्यटन की सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि
विश्व पर्यटन दिवस एक वार्षिक आयोजन है जिसका उद्देश्य वैश्विक उद्योग के रूप में पर्यटन के महत्व तथा इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक प्रभाव के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
पर्यावरण धर्म गुरु कौशल ने कहा कि आए दिन राजभर से सैकड़ो लोग प्रतिदिन मां के दर्शन के लिए ताली चेड़ी स्थान आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने से आसपास के लोगों की आर्थिक स्थिति में तो सुधार होगी ही साथ- साथ सरकार के राजस्व में भी काफी वृद्धि होगी। जिससे क्षेत्र व राज्य दोनों का और विकास होगा। उन्होंने इसी उद्देश्य को लेकर उस परिसर में पर्यटन दिवस पर थाईलैंड प्रजाति के बारहमासी आम , अमरूद, कटहल, लिची, आंवला ,नींबू, भूटान के सिंदूर, हिमाचल कपूर, आदि के 25 पौधा लगा कर इसकी शुरुआत की।
वनाराखी मूवमेंट के प्रणेता ट्री मैन डॉ कौशल ने कहा कि उनके द्वारा चलाया गया निःशुल्क पौधा वितरण सह रोपण के 58 वर्ष व पर्यावरण धर्म सह वनराखी मूवमेंट के 48 वर्ष पूरा होने के उपरांत इस वर्ष विश्व के पांच देश और देश के 10 राज्यों में दो लाख पौधों का वितरण व रोपण और वृक्षों रक्षाबंधन और पर्यावरण धर्म पर गोष्ठी के आयोजन करने का निर्णय लिया गया था। जिसका उद्घाटन अज़रबैजान और थाईलैंड से किया गया था। इसके बाद इस अभियान के तहत कई राज्यों में पौधों का वितरण व रोपण किया गया। उसी कड़ी में शुक्रवार को कांडा के ताली में भी
कार्यक्रम की गयी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उदय महतो ने पर्यावरणविद डॉ कौशल के कार्यों की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि पलामू के लिए यह गौरव की बात है कि हमसबों के बीच का कौशल किशोर जायसवाल आज देश ही नहीं विदेश तक अपनी एक अलग पहचान स्थापित किया है।
मौके पर संतोष पासवान (गढ़वा), मथुरा भुईयां , प्रमिला देवी, पुष्पा देवी, हिमाचल कुमार पंचवटी नगर, नंदू पासवान कूटमी, बबलू पासवान बसना , सुशीला देवी,सत्य सिंह उपस्थित थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



