समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
हरहुआ विकास खण्ड के भोपापुर ग्राम पंचायत में रविदास मंदिर परिसर में किसानों को बैज्ञानिको ने मक्के की हर सीजन में खेती की जानकारी दी। मिलेट्स पुनरोद्धार और त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत खंड स्तरीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को ग्रुप में खेती करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इससे आय बढ़ती है। के0 के0 मौर्य ने किसानों को फसल में कीटनाशक का छिड़काव करने की सलाह दी।विशेषज्ञों ने मक्का की खेती के फायदे गिनाए। मक्के में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल स्वीट कॉर्न, पॉप कॉर्न और मक्के के आटे के रूप में होता है। साथ ही एथेनॉल बनाने और पशुओं के चारे के लिए भी मक्का उपयोगी है। मक्के की खेती रबी, खरीफ और जायद तीनों सीजन में की जा सकती है।
कार्यक्रम में किसानों ने नीलगाय और छुट्टा पशुओं की समस्या का मुद्दा उठाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय लाल, अमित उपाध्याय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रामसकल, मनीष सिंह, अखिलेश सिंह, नवीन उपाध्याय, आकांक्षा और अर्चना समेत कई किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बच्चूलाल और सहायक विकास अधिकारी कृषि देवेंद्र पांडेय ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



