सी.बी.एस.ई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वीपीएस का दबदबा

समाज जागरण रंजीत तिवारी

वाराणसी

नानक पब्लिक स्कूल जौनपुर में आयोजित सी.बी.एस.ई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025-26 में हमारे विद्यालय, वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

बालक वर्ग से विशाल चौहान अंडर 14 – 38 से 48 किलोग्राम भार वर्ग, अनमोल सिंह अंडर17 – 48 से 51 किलोग्राम भार वर्ग, अमन केसरी अंडर14 – 38 से 48 किलोग्राम भार वर्ग, सूरजभान सिंह अंडर 17- 51 से 55 किलोग्राम भार वर्ग, उत्तम गुप्ता अंडर19 – 78 किलोग्राम तथा बालिका वर्ग में अंजली गुप्ता अंडर 14- 38 से 48 किलोग्राम भार वर्ग आयुषी राय अंडर 19 – 52 से 55 किलोग्राम भार वर्ग दीपशिखा मौर्या अंडर 19 – 49 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया । जिसमें बालक वर्ग से विशाल चौहान ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया ।
यह जानकारी वाराणसी पब्लिक स्कूल, केराकतपुर, लोहता की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या ने दी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)