google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बीडीओ ने जन चौपाल लगा कर सुनी लोगों की समस्या

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी विकास खंड क्षेत्र के घोषिला और चकलोला गांव में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्राम प्रधान को अधिकारियों के साथ बात कर समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को खुले में शौच न जाने एवं गांव में साफ सफाई रखने को प्रेरित किया। सफाई कर्मी के विरुद्ध शिकायत आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।वही ग्रामीणों ने सरकारी आवास,राशन कार्ड से नाम कटने,पेंशन नहीं मिलने जैसे समस्याओं को बीडीओ को अवगत कराया।वही आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।वही जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने अधिकारियों सख्त आदेश देते हुए ग्रामीणों के समस्याओं जल्द जल्द निवारण करने का आदेश दिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सहित जिले स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)