google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वी पी एस केराकतपुर के छात्र का ईस्ट जोन तैराकी में शानदार प्रदर्शन


समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।। पिछले दिनों से अलग-अलग राज्यों के सी बी एस ई मान्यता प्राप्त स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिस क्रम में वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर के छात्र आदर्श शर्मा ने पटना के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आठ सौ मीटर की फ्री स्टाइल ईस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया।


विधालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या  ने छात्र की इस उपलब्धि पर शुभकामना संदेश देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को अपने सभी छात्रों पर सदैव से गर्व रहा है क्यूंकि हमारे विद्यालय ने समाज को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ खेल के विभिन्न आयामों से जोड़ते हुए उत्कृष्ट खिलाड़ी भी दिए है जो आज अनेक सम्मानित पदों पर आसीन हो विद्यालय का नाम सम्पूर्ण देश में रोशन कर रहे है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को आने वाले समय में नवीन शिक्षा प्रणाली के साथ-साथ खेल की शिक्षा से जोड़ना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)