google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*वी पी एस केराकतपुर के छात्रों ने लगाए एक पेड़ माँ के नाम*


समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।देश भर में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत आज वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता के छात्रों द्वारा विद्यालय में पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे छात्रों ने विविध प्रकार के पौध लगाये और प्रतिदिन उनके निरीक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अभियान के माध्यम से छात्रों ने यह जनसंदेश प्रसारित किया कि हमे जन्म देने वाली माँ की तरह धरती माँ भी हमारा पोषण करती है और हम सभी का कर्तव्य है कि इसको हरा-भरा बनाये रखें और यह तभी संभव हो सकता है जब हम सभी अपने आस-पास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं जिससे भविष्य में यही पेड़ हमे बदलते हुए जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचा सकें।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्य ने छात्रों के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा की आज की पीढ़ी में पर्यावरण हेतु जागरूकता की भावना का विकास होना नितांत आवश्यक है तभी भविष्य में हम पृथ्वी को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रख सकेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)