समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जिले में स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल, बंगालीपुर, राजातालाब के कक्षा-12 के विद्यार्थियों ने शैक्षिक सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम सत्-प्रतिशत रहा तथा विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शानदार अंक प्राप्त किये।
विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष प्रदर्शन से विशेष उपलब्धि हासिल की। प्रथम स्थान अंकिता यादव 92.2 प्रतिशत, द्वितीय स्थान दिव्यांशा वर्मा 92 प्रतिशत, तृतीय स्थान दिव्यांका मिश्रा 88.6 प्रतिशत। इन विद्यार्थियों की सफलता उनकी कडी़ मेंहनत अनुशासन एवं शिक्षिको के उचित मार्ग दर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रबन्धक शशिकांत गुप्ता एवं प्रधानाचार्य दिलीप कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएँ दी।
प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम सकारात्मक सोच तथा शिक्षिकों के समर्पण का प्रतीक है। विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर मार्ग दर्शन प्रदान करता रहेगा। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए शुभकामानएँ दीं। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार के द्वारा प्रदान की गयी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



