google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में आंधी-पानी का कहर: दर्जनों पेड़ धराशायी, बिजली गुल,बारातियों की बढ़ी मुसीबत

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नबीनगर में बुधवार शाम आई भीषण आंधी-पानी ने जमकर तबाही मचाई। तेज हवाओं और बारिश से दर्जनों पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे देर रात तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। बिजली के खंभे और तार टूटने से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई।


क्षेत्र से मिल रही जानकारी के अनुसार सड़क किनारे कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए। मुख्य मार्गों समेत ग्रामीण सड़कों पर भी आवाजाही ठप हो गई। लगन का सीजन होने के कारण बारातियों को आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों ने आपस में मिलकर कुल्हाड़ी और रस्सी की मदद से पेड़ों को सड़क से हटाकर किसी तरह रास्ता साफ किया। वहीं बारात के लिए सजाए गए शामियानों और मंडप पूरी तरह से तबाह हो गए।कई जगह ग्रामीण खुद ही पेड़ काटकर रास्ता बनाते दिखे।तेज आंधी से कई गांवों में कच्चे घरों की छत और टीन-करकट उड़ गए।

प्रभावित लोगों का कहना था कि “ये आंधी नहीं चक्रवात जैसा था”। घरों में रखा अनाज और सामान भी भीगकर बर्बाद हो गया।भीषण आंधी से दर्जनों बिजली के खंभे टूट गए और कई जगह तार टूटकर गिर गए। इसके चलते बुधवार शाम से ही पूरे नबीनगर क्षेत्र की बिजली गुल है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार तार और पोल को ठीक करने में अभी कई घंटे लग सकते हैं। समाचार लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)