google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दैनिक समाज जागरण विपिन कुमार श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना धानेपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त अनिल निषाद उर्फ मांगू को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसके सम्बन्ध में पीडिता के पिता द्वारा थाना नवाबगंज में अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
गिरफ्तार अभियुक्त-

  1. अनिल निषाद उर्फ मांगू पुत्र गंगाराम निषाद निवासी माझाराठ थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)