ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। जनपद की नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज से वार्ड नंबर 22 उरमौरा में बन रही नाली को लेकर वार्डवासियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए संत कीनाराम महाविद्यालय रोड पर जमकर विरोध किया। वहीं सभासद मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि सड़क के किनारे जल निकासी के लिए नाली में खुलेआम अनियमितता की जा रही है साथ ही जल निकासी के लिए बन रही नाली की चौड़ाई काफी पतली होने से जल निकासी से वार्ड वासियों का जल निकासी नहीं हो पाएंगी। इतना ही नहीं सभासद ने नगर पालिका अध्यक्ष सहित अधिशाषी अधिकारी को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बार बार नाली की चौड़ाई बढ़ाने के लिए आवास उठाई है। बावजूद इसके नगर पालिका प्रशासन के द्वारा अनदेखा की जा रही है। इसको लेकर वार्ड वासियों सहित सभासद ने जमकर विरोध करते हुए नाली की चौड़ाई बढ़ाने की मांग किए है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



