कैशलेस चिकित्सा की घोषणा पर मुख्यमंत्री का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रकट किया आभार

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ इकाई सोनभद्र ने उत्तर प्रदेश प्रान्त के सभी संवर्गों के शिक्षकों को निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा का लाभ प्रदान करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मण्डल के अध्यक्ष अखिलेश वत्स ने बताया अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल जिसमें प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ उदयन मिश्र तथा स्वदेश सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विगत दिनों लखनऊ में शिष्टाचार भेंट किया था। भेंट वार्ता में उच्च संवर्ग, माध्यमिक संवर्ग तथा प्राथमिक संवर्ग की प्रमुख समस्याओं के साथ कैशलेस चिकित्सा पर चर्चा हुआ। निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा को महासंघ समय समय पर उत्तर प्रदेश शासन के समक्ष रखता रहा है।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विगत दिनों राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह, पूर्व प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह महानिदेशक से भेंट करके शिक्षक की प्रमुख समस्याओं को रखा था। जिसमें कैशलेस चिकित्स, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइयों के वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति, ईएल, सामूहिक बीमा का लाभ दिए जाने की माँग की थी।
शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी संवर्गों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा का लाभ प्रदान किए जाने की घोषणा को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ परिवार सभी शिक्षकगणों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता है तथा आशावान है इसबार पूर्णतयः निःशुल्क कैशलेश चिकित्सा का लाभ शिक्षको को मिलेगा। जब तक लाभ नही मिलेगा महासंघ का अभियान जारी रहेगा।
महामंत्री इन्दु प्रकाश सिंह, संगठन मंत्री गणेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी सौरभ कार्तिकेय, बृजेश महादेव, संतोष चौरसिया आदि शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा का लाभ तथा शिक्षामित्र अनुदेशक के वेतन वृद्धि की घोषणा पर हर्ष जताते हुए उम्मीद किया की इसका लाभ शिक्षकों को शीघ्र मिलेगा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)