दैनिक समाज जागरण, वीरेंद्र यादव जिला संवाददात्ता
औरंगाबाद जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में फारम के पास सड़क हादसे में औरंगाबाद मंडल के एक कक्षपाल की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के परस बिगहा थाना क्षेत्र के धाना डिहरी गांव निवासी भीम दास का पुत्र गिरजेश दास बताया जारहा है।
जानकारी के अनुसार जेल के कक्षपाल गिरजेश ड्यूटी करने के बाद नये मंडल कारा भवन में गये थे। वहां से वापसी में फारम के पास एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भराने के बाद जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़े, वैसे ही फारम के पास शहर की ओर जानेवाले टर्निंग के तेज गति से आ रहे स्विफ्ट डिजायर कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कक्षपाल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार का चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना मिलने पर जेल के सिपाहियों की टीम मौके पर पहुंची। उन्होने अपने कक्षपाल साथी को घायल समझते हुए तत्काल इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



