टैक्सी यूनियन कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान के प्रथम नगर आगमन पर जिला अध्यक्ष शेख नफीस (सफ्फू भाई) ने संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ भरौली हाइवे पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह ने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन हित मे समर्पण और निष्ठा से कार्य करने की बात कही,साथ ही यह भी कहा कि सभी ड्राइवर यातायात नियमो का कड़ाई से पालन करें,दुर्घटना होने पर पीड़ित को तत्काल इलाज की मदद दे।आपको बता दे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान शहडोल में संगठन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होने सड़क मार्ग से गुजर रहे थे,इसी दौरान जिला अध्यक्ष शेख नफीस के नेतृत्व में संगठन कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया है।इस अवसर पर टैक्सी यूनियन कल्याण समिति समूह के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुक्तिर खान,एजाज घोसी राष्ट्रीय महामंत्री, दीपक मिश्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी, राम गुर्जर प्रदेश सचिव, आकाश सिंह सोलंकी मध्य प्रदेश संरक्षक, नन्द किशोर,जिला अध्यक्ष शेख नफीस,ड्राइवर कार्यकर्ता अंकुल चौधरी ,दुर्गेश गुप्ता, बृजेंद्र पाण्डेय , पाण्डेय टूर एंड ट्रेवल्स के ऑनर राघवेंद्र पांडे, शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



