google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फिजूल खर्ची प्राइवेट मेंबर बिल वापस हो नही तो करेंगे बहिष्कार ।

समाज जागरण डेस्क नोएडा/दिल्ली

मानसून सत्र मे कांग्रेस सांसद के द्वारा फिजूल खर्ची को लेकर प्राइवेट मेंबर बिल लोकसभा में लाने पर आल इंडिया टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर ने एसोसिएशन ने कड़ा एतराज जताते हुए बहिष्कार करने की धमकी दी है। अगर यह बिल लोक सभा मे पास होते है तो इससे हजारों से संख्या में गरीबों से रोजगार छिन जायेंगे और इसके लिए कांग्रेस सांसद जिम्मेदार होंगे। उनका पूर्णत: बहिष्कार किया जायेगा और किसी भी कार्यक्रम के लिए टेंट फर्नीचर कि व्यवस्था नही किया जायेगा।

बताते चले कि मानसून सत्र में कांग्रेस सांसद श्री जसबीर सिंह गिल के द्वारा संसद मे एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश किया कि फिजूल खर्ची पर रोकथाम विधेयक 2020। बिल मे शादी समारोह में 100 मेहमान व 10 पकवान वाली शादी प्रस्ताव पेश किया । जिसकों लेकर वेंडिग इंडस्ट्रीज मे काफी आक्रोश है। कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जून खड़गे को लिखे एक पत्र मे एसोसिएशन ने कहा है कि यह इंडस्ट्रीड पूरे भारत मे है और लगभग 10 फिसदी लोग इससे जुड़े है।

यदि यह बिल लोकसभा मे पास होता है तो वेंडिग इंडस्ट्री को लोगों कि रोजी रोटी पर संकट आयेगा। एक शादी में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से 800 से 1000 व्यक्ति को रोजगार देते है । कोरोना काल मे भारत मे कम तथा बाहर ज्यादा शादियाँ होती थी लेकर अब सामान्य हो गया है। इस इंडस्ट्रीज के माध्यम से पैसा बाजार मे पहुँचता है।

एसोसिएशन के द्वारा लिखे गए पत्र मे सांसद को सलाह दिया गया है कि अगर उनको फिजूल खर्ची से इतना ही तकलीफ है तो बड़े बंगलों मे रहना, हवाई जहाज से यात्रा करना, महंगे कपड़े पहनना, महंगे होटल मे रुकना छोड़न देना चाहिए। पार्टियों के बड़े आयोजन जिसमें लाखों तादाद मे जनता आती है क्यों करते है? शादी तो हर व्यक्ति अपने हिसाब से करता है, जिसके माध्यम से छोटे-छोटे लोगों तक पैसा पहुँचता है।

एसोसिएशन ने कहा है कि यह विधेयक लोकसभा से वापस लिया जाय और वेंडिंग इंडस्ट्रीज से माफी मांगे, अन्यथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सांसद महोदय के किसी भी आयोजन पर टैंट फर्नीचार कि व्यवस्था का बहिष्कार जैसा निर्णय लेने पर हम बाध्य होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)