google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वेब सीरीज “लव स्टोरियां ” ओ.टी.टी. प्लेटफार्म  “हंगामा ” व “एयरटेल एक्सट्रीम” पर रिलीज हुई,

जिसमें अभिनेता अखिलेश श्रीवास्तव ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।                                        मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल ) –
वेब सीरीज “लव स्टोरियां” के सात एपिसोड बनाए गए हैं । जो अलग-अलग तरह की लव स्टोरी पर आधारित हैं। इसमें अखिलेश श्रीवास्तव, नेहा पांडे, आफताब आलम, व विनायक मिश्रा मुख्य कलाकार हैं । इस बेवसिरीज के लेखक व निर्देशक आर्यन नीरज आनंद , प्रोड्यूसर स्वर्णिमा तिवारी हैं । वेबसीरीज के दो एपिसोड “च्वाइसेज” और ” एक छोटी सी भूल” में अभिनेता अखिलेश श्रीवास्तव ने दमदार अभिनय किया है और उन्होंने  दो अलग अलग तरह के किरदार को बखूबी निभाया है । अखिलेश श्रीवास्तव को इसी वर्ष “फासले” शार्ट फिल्म के लिए  बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड भी मिल चुका है । उनके अभिनय में लगातार निखार आ रहा है। अन्य सभी कलाकारों ने भी बहुत बढिया अभिनय किया है। दर्शकों को आकर्षित करने में यह वेब सिरीज सफल हो रही है। इसकी सभी  कहानियाँ दिलचस्प हैं ।  तथा निर्देशन भी कमाल का है । ओ.टी.टी प्लेटफार्म हंगामा तथा एयरटेल एक्सट्रीम पर  दर्शकों को देखने हेतु रिलीज हो चुकी है। हंगामा पर मार्च में और एयरटेल एक्सट्रीम पर अप्रैल में रिलीज हुई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)