google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बहटूटपुर पंचायत नल मरम्मत के लिए बहा रही आंसू जिम्मेदार कौन।

दैनिक समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट गौतम सिंह चौहान


विकास खंड पहला की ग्राम पंचायत बहटूटपुर में नल मरम्मत को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे ग्रामीण।
आपको बताते चलें कि बहटूटपुर में लगभग आधा दर्जन इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है। लेकिन जिम्मेदार अपने आँखो पर काली पट्टी बांधे हुए हैं। कुछ नल तो ऐसे भी देखने को मिल रहे हैं जिसमे ना तो धुरा है और ना ही बैरिंग हैं।
धुरा की जगह पर साइकिल का स्टैंड डालकर किसी तरह काम चलाते हैं ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान से नल को लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन प्रधान कहते हैं कि हमारे पास नल बनाने के लिए बस नहीं है जबकि देखा जाए इस ग्राम पंचायत में योगी सरकार के द्वारा नल रिबोर हो या नल मरम्मत को लेकर लाखों रुपए दिए जा रहे हैं लेकिन ऐसे प्रधान पैसा ना होने का हवाला देकर ग्रामीणों को टाल देते हैं ग्रामीणों का कहना है की हमें मुख्यमंत्री माननीय योगी जी से पूरा भरोसा है कि वह हमारी बात को सुनेंगे और हमारी समस्याओं का समाधान करेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)