रिपोर्ट रजनीश श्रीवास्तव दैनिक समाज जागरण
सिकन्दरपुर (बलिया) : क्षेत्र के कटघरा जमालपुर स्थित आरएसएस गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकैडमी के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ राखी मेकिंग, डिक्शनरी मेकिंग.प्रतियोगिता में सहभाग किया।
प्रतियोगिता का आगाज विद्यालय के प्रबंधक जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के द्वारा सुबह प्रार्थना स्थल से दीप प्रज्वलित करके किया गया।
विद्यालय के सभी बच्चों को 4 वर्गों में बांट आयोजन किया गया
सभी प्रतिभागियों ने अपनी अपनी कला का पूरे मनोयोग भाव से प्रदर्शन किया उसके बाद निर्णायक मंडल द्वारा राखी कंपटीशन का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें उत्कर्ष कुमार गुप्ता, कुमारी अंजू को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। ग्रुप ए और ग्रुप डी का परिणाम सोमवार को निर्णायक मंडल द्वारा घोषित किया जाएगा ।सभी प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार गुप्ता एवं उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार दुबे द्वारा सहयोग प्रतिफल मिला। इस अवसर पर माननीय प्रबंधक जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रधानाचार्य विजय कुमार गुप्ता एवं उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार दुबे, प्रशासनिक प्रभारी अजीत कुमार यादव, प्रार्थना प्रभारी जुबेर अहमद, परीक्षा प्रभारी सुदर्शन सिंह के द्वारा सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के कार्य का अवलोकन किया गया। प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि सभी छात्र छात्राओं का कार्य सराहनीय एवं प्रशंसनीय है सभी अपने अपने कार्यों में अच्छी कला का प्रदर्शन करें। प्रधानाचार्य विजय कुमार गुप्ता द्वारा सभी बच्चों को पूरे मन से प्रशंसा एवं बधाई का संदेश दिया गया इस अवसर पर सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट… - सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी… - समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



