आगरा। एक जोड़ा हनीमून मनाने के लिए विदेश गया। यहां पहुंचने के बाद पति ने पत्नी ने कुछ ऐसा डिमांड किया जिसे सुनने के बाद पत्नी के होश उड़ गए। दरअसल पति अपनी पत्नी को एक पार्टी में ले गया और वहां जाने के बाद वह अपनी पत्नी से शराब पीने की जिद करने लगा। पत्नी ने मना किया तो पति गुस्से में बौखला गया। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि बात दोनों के बीच मारपीट और गाली-गलौज होने लगी। आपको बता दें युवती सदर क्षेत्र की निवासी है। एक साल पहले मध्य प्रदेश में रहने वाले युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। लड़का कैनडा में नौकरी करता है। शादी के बाद लड़का अपनी दुल्हन को विदेश ले गया। वहां पहुंचकर उसने लड़की से शराब पीने की डिमांड की। इस बात से लड़की चिढ़ गई और उसने कहा कि वह शराब नहीं पीती। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया और नौबत गाली-गलौच तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले में दोनों को समझाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि युवती की ओर से मारपीट की शिकायत दर्ज की गई है। वहीं लड़के को इसे लेकर समझाया भी गया लेकिन दोनों के बीच विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। दोनों को सालभर से इसी मामले में समझाने की कोशिश जारी है। पहले परिजनों ने भी इस मामले में पंचायत बैठाकर दोनों को समझाने की कोशिश की थी। अब मामला परिवार परामर्श केंद्र में है जहां दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



