जबरन उठाकर करा देंगे बियाह…

चिकनी गैरा के मास्टर साहब आशीष गौरव को मिली धमकी, शिक्षा विभाग ने लिया एक्शन पूछा कारण पृच्छा

अररिया।

बीपीएससी शिक्षक सबसे अधिक शादी योग्य माने जा रहे हैं। आज की तारीख में सबसे अधिक मास्टर साहब की डिमांड है। यही कारण है कि कुंवारों शिक्षकों पर शादी का दबाव बढ़ गया है। इतना ही नहीं अब तो जबरन शादी के लिए धमकी भी दी जा रही है। अररिया में एक शिक्षक को जबरन शादी कराने की धमकी दी गई है। मामला प्रकाश में आने के बाद शिक्षा विभाग हैरान है। पूरा मामला अररिया के चिकनी गैरा उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। शिक्षक आशीष गौरव ने सहयोगी टीचर और ग्रामीणों द्वारा अपहरण कर जबरन शादी कराने की धमकी मिलने की शिकायत की है। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिक्षकों राजकिशोर, लक्ष्मण, शाहीन परवीन, जहां आरा को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

अररिया जिले के चिकनी गैरा उच्च माध्यमिक विद्यालय में नौवीं और दसवीं कक्षा के शिक्षक आशीष गौरव का कहना है कि उनके स्कूल के ही शिक्षक राजकिशोर, लक्ष्मण, शिक्षिका शाहीन परवीन, जहां आरा और कुछ ग्रामीण उन्हें अपहरण करके जबरन शादी कराने की धमकी देते हैं। शिक्षक की इस शिकायत पर शिक्षा विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है। शिक्षा विभाग ने मामले में आरोपी शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर शिक्षक के साथ भविष्य में ऐसी कोई घटना होती है तो उसके लिए जिम्मेदार आप लोग ही होंगे। साथ ही इन शिक्षकों से यह भी पूछा गया है कि किस परिस्थिति में आप लोग शिक्षक को परेशान कर रहे हैं? विभाग ने कहा कि ससमय स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में सभी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)