google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्व. प्रमोद कुमार शुक्ला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता में विजेताओं का हुआ सम्मान

समाज जागरण संवाददाता शाहजहांपुर

शाहजहांपुर। जिला शतरंज खेल संघ की ओर से आयोजित स्व. प्रमोद कुमार शुक्ला मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता और विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमानिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए हुई। मुख्य अतिथि शिल्पी गुप्ता ने कहा कि शतरंज केवल खेल ही नहीं बल्कि बौद्धिक क्षमता को निखारने का माध्यम है। यह जीवन में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तर्कशक्ति और धैर्य प्रदान करता है। वहीं, क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमानिया ने कहा कि शतरंज मूलतः भारतीय खेल है। आज के युवा खिलाड़ियों को प्रगनंदा और डी गुकेश जैसे सितारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। प्रतियोगिता में कुल पांच राउंड खेले गए। आयोजन सचिव अखिलेश शुक्ला और जिला सचिव विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि यह टूर्नामेंट समाजसेवी स्व. प्रमोद कुमार शुक्ला की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। इस बार प्रतियोगिता 24 अगस्त को जान नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लोधीपुर में कराई गई, जिसमें 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया।अंडर-11 आयुवर्ग : शिवाय सक्सेना प्रथम, तेजस व प्रखर सक्सेना द्वितीय, सूर्येश तृतीय, विराज अवस्थी चतुर्थ, इज़ियान पांचवें स्थान पर रहे। अंडर-15 आयुवर्ग : आदित्य वर्मा प्रथम, रूद्र गुप्ता व अयांश गुप्ता द्वितीय, देवांश राठौर तृतीय, ओमदेव चतुर्थ, ओजस चौधरी व शौर्य गुप्ता अन्य स्थानों पर। ओपन आयुवर्ग : अंकित सेन प्रथम, आयुष सक्सेना द्वितीय, तारुश तृतीय, अरीब चौथे, फरीद पांचवें स्थान पर। लिटिल चैस स्टार ऑफ टूर्नामेंट : बालक वर्ग में वारान्या दहेलिया और बालिका वर्ग में अंजाशी को सम्मानित किया गया। विजेताओं को नकद पुरस्कार, शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आर्बिटर सईद बेग और विश्वजीत विक्रम को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अंत में म्यूचुअल फंड शॉपी के एडवाइजर कीर्तिकांत श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल, कोच पंकज कुमार, इरफान, मुजाहिद, प्रसून त्रिपाठी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)