नारद मोह लीला के साथ, ग्राम पंचायत पड़री के टोला कमरीडाड़ में रामलीला मंचन का शुभारंभ

सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण

म्योरपुर/ सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत पड़री टोला कमरीडांड़ में रविवार देर रात रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रधान प्रतिनिधि माल्यार्पण कर स्वागत किया। रामलीला मंचन के पहले दिन नारद मोह लीला का जीवंत प्रदर्शन किया गया। नारद मुनि के भगवान विष्णु के माया जाल में फंसाने के प्रसंग को देखकर बड़ी संख्या में दर्शक भाव विभोर हो गए। इस लीला को देखने के लिए आसपास क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि भगवान राम भारत की आत्मा और प्रत्येक हिंदू के दिलों में बसते हैं।
कोषाध्यक्ष मनोज कुमार एडवोकेट ने कहा कि यदि लोग भगवान राम के आदर्श जीवन को अपने जीवन शैली से जोड़े तो समाज में सुख और शांति कायम हो सकती है। कार्यक्रम में यदुवंशी रामलीला समिति के अध्यक्ष शिवनारायण यादव, व्यास कन्हैया लाल यादव, राम किशुन यादव, केदारनाथ, संजय यादव, संदीप कुमार यादव, सुरेंद्र, संरक्षक पिनटेश यादव, दीनबंधु यादव, विजय लाल, राम अवध, पंडित वृंदावन सहित कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)