google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हाइवा की चपेट मे आने से महिला घायल इलाज के क्रम मे रास्ते मे हुई मौत

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 2 अक्टूबर 2023 औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप शनिवार देर शाम ईलाज कराकर बाईक से अपने घर जोबे लौट रही एक महिला हाईवा के चपेट मे आने से गंभीर रूप से घायल हो गयी। जहां ईलाज कराने को लेकर बाहर जाने के क्रम मे रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी।मृत महिला नवीनगर नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 14 जोबे गांव निवासी सुनील सिंह की पत्नी रिंकू देवी बताई जा रही है ।
मिली जानकारी के अनुसार महिला अपनी बेटी का इलाज कराने बाइक से शनिवार को पड़ोसी के साथ सदर अस्पताल गई हुई थी। बेटी का ईलाज कराकर घर लौटते समय नवीनगर ब्लॉक मोड़ के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार हाईवा के चकमे से वह बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल नवीनगर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुये बाहर रेफर कर दिया। परिजनो द्वारा महिला बेहतर इलाज के लिए बनारस ले जाया जा रहा था लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गयी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)