google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजली तार की चपेट में आने से महिला की मौत

फुलचांद पारित, समाज जागरण, संवाददाता

चांडिल : नीमडीह थाना क्षेत्र के तिल्ला गांव के होदागोड़ा टोला में बिजली तार की चपेट में आने के कारण वेनुवी देवी (53 वर्ष) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार लगभग दोपहर साढ़े बारह बजे का बताया गया। मृतका की परिजनों के अनुसार घर के बाहर लोहा के फाटक से बल्ब जलाने के लिए बिजली का तार लगाया गया था। उस तार में लिक होने के कारण लोहा के फाटक में विद्युत प्रवाहित हो रहा था। इसकी जानकारी घर के लोगों को नहीं चल पाया था। लोहे की फाटक को वेनुवी देवी खोलने के लिए जैसे ही हाथ रखा बिजली की चपेट में आ गई और घटना स्थल पर ही मौत हो गया। घटना के समय घर के बाकि सदस्य धान काटने के लिए खेत गए थे। परिजनों ने घटना की जानकारी नीमडीह थाना प्रभारी को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया। इस घटना से होदागोड़ा में मातम छा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)