सड़क दुर्घटना में पालीगंज की एक महिला की मौत, दो घायल

समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पटना जिला

पटना/ अरवल सदर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर 10 नंबर नहर के समीप ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गयी। वही दो लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले के पालीगंज बाजार स्थित बाबा बोरिंग रोड निवासी राजू गुप्ता के पुत्र विकास कुमार अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर अरवल मुख्यालय स्थित संत निरंकार भवन में आयोजित सत्संग में शामिल होने जा रहा था। उसी दौरान एनएच 239 मुख्य सड़क पर 10 नम्बर नहर के पास बाइक सवार पति पत्नी को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में 23 वर्षीय पत्नी ज्ञानती देवी की मौके पर मौत हो गयी। वही घायल पति विकास कुमार द्वारा बताया गया की बाइक पर सवार होकर उनकी पत्नी समेत उनके 5 वर्षीय भतीजा किट्टू कुमार अरवल सत्संग में आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही ट्रक ओवर टेक करने के दौरान पीछे से अचानक बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गयी और सभी लोग सड़क पर जा गिरे। वही पत्नी ज्ञानती देवी ट्रक के चपेट में आ गयी। जोसे ज्ञानती देवी की मौत मौके पर हो गयी। वही चाचा भतीजे मामूली रूप से जख्मी हुए है। आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से घटना की सूचना डायल 112 और सदर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया व कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए शव को अरवल अस्पताल भेज दिया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)