google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दर्शन करने आई महिला दर्शनार्थी का हुआ चेन स्नेचिंग

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
कपसेठी थाना क्षेत्र के बाजार कालिका स्थित मां कालिका धाम मंदिर में दर्शन करने आई महिला दर्शनार्थी का हुआ चेन स्नेचिंग महिला की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य स्थानों का किया जांच बताते चलें कि जंसा थाना क्षेत्र के बरेमा गांव निवासिनी हीरामनी सिंह पत्नी स्वर्गीय नंदलाल सिंह अपने परिजनों के साथ सोमवार को मां कालिका धाम मंदिर में दर्शन पूजन करने आई थी जहां दर्शन करते समय भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने महिला का चैन काट लिया महिला को जब पता चला कि नहीं उसके गले का चैन नहीं है तो इसकी सूचना कपसेठी पुलिस को दी पुलिस मामले की जांच कर रही है 5 दिन पूर्व भी इसी मंदिर में एक महिला का भी चेन स्नैचिंग हुआ था जिससे दर्शनार्थियों में भय का माहौल बना हुआ है। इस मामले में कपसेठी थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है तहरीर मिला है मामले की जांच की जा रही है पीड़ित महिला द्वारा अलग-अलग बयान दिया जा रहा है जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)