google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महारास मेला में बच्चे के साथ महिलाए भी जमकर मजे ले रहे हैं ।

दैनिक समाज जागरण संवाद दाता फतेहुपर विपुल गोस्वामी , (जामताड़ा) :- फतेहपुर में आयोजित15 दिवसीय महारास मेला का आनंद बच्चे, बच्चियों महिलाए के साथ सभी जनमानस जमकर लुत्फ उठा रहे हैं! मालूम हो कि महारास मेला में सजी रंग-बिरंगे दुकानों के मन को आकृष्ट करने साथ विभिन्न प्रकार के झूले जैसे मिकी माउस, इलेक्ट्रिक झूला, जंपिंग झूला,ब्रेक डांस, नौका आदि मे बच्चों को काफी लुत्फ उठाते देखे गए! वहीं मेले में आए मौत का कुआं भी युवाओं का आकर्षण का केंद्र बना रहा! साथ ही मेले में लगे चार्ट, चाउमिन, गुपचुप, छोले भटूरे की दुकानों में लोगों की लंबी कतारें भी देखने को मिली एवं सौंदर्य प्रसाधन के दुकानों में महिलाओं को खरीदारी करते देखे गए! कुल मिलाकर कह सकते हैं कि सभी कोई अपने बच्चों एवं परिजनों के संग आकर मेले का भरपूर आनंद ले रहे थे! वहीं मेले से जाने के क्रम में लोग मालपुए की खरीदारी करना नहीं भूल रहे थे!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)