समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर/मस्तुरी। महिला सशक्तीकरण के तहत चंदेल महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सरकारी सस्ते दर की दुकानों का जिम्मा सौंपा गया है। शनिवार को मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने केंवटाडीह टांगर ग्रामपंचायत में चंदेल महिला स्वयं सहायता समूह से संचालित होने वाली कोटे की दुकान का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को प्रदेश सरकार रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं को जिले में रिक्त कोटे की दुकानों का आवंटन किया गया है। शनिवार को मस्तुरी ब्लाक के अंतर्गत चंदेल महिला स्वयं सहायता समूह की महिला अध्यक्ष सुशिला साहू की राशन की दुकान का शुभारंभ ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय और ब्लाक उपाध्यक्ष भोला साहू भागबली ने संयुक्त रूप से तुलापुजा कर और फीता काट कर किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने नारी सुरक्षा, स्वालंबन, सम्मान के बारे में बताया। कहा कि समूह की महिलाों को प्रदेश सरकार रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ रही है। चंदेल समूह की महिलाओं से कहा कि राशन वितरण निष्पक्ष तरीके से करें। ब्लॉक अध्यक्ष ने राशन वितरण को देखा और खुद दो कार्ड धारकों को राशन वितरित किया।
इस मौके ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय, ब्लॉक उपाध्यक्ष भोला साहू,सचिव राघवेंद्र अंचल, प्रबंधक जिला सहकारी समिति भरारी भागबली, मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी, महिला सरपंच आंगन बाई,सुशिला साहू,सुशिला बाई,चंदराम साहू,मुरारी लाल साहू,लोचन साहू, सोमहिला समुह के महिला सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



