समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
पति की दीर्घायु होने एवं सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए शुक्रवार को रामेश्वर -हरहुआ क्षेत्र की महिलाओं ने हरतालिका तीज का व्रत रखा।तीर्थ धाम रामेश्वर के मन्दिर में महिलाओं ने सविधि पूजन किया। हरहुआ सहित अन्य गांवों में स्थित मंदिरों में व्रती महिलाओं ने विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भगवान से पति के दीर्घायु होने एवं दाम्पत्य जीवन सुख समृद्धि से परिपूर्ण होने की कामना की।अधिकांश महिलाओं ने तीज का व्रत निर्जला रखा।
रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य प0 अन्नू तिवारी के अनुसार भगवान शिव व पार्वती के स्नेह व अखंड सौभाग्य के प्रतीक पर्व के रूप में इसे मनाया जाता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



