google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हर क्षेत्र में हुआ है नारी शक्ति का अभ्युदय- प्रो. पाडिया

वसंत महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण विषयक व्याख्यान का हुआ आयोजन

समाज जागरण वाराणसी

वाराणसी। राजघाट स्थित वसंत महिला महाविद्यालय में ‘नारी शक्ति उत्थान- भारत में महिला सशक्तिकरण विषयक’ व्याख्यान का आयोजन हुआ। आईसीएसएसआर के अमृत काल विमर्श विकसित भारत 2047 कार्यक्रम के तहत इस आयोजन की अतिथि वक्ता प्रो. चंद्रकला पाडिया (पूर्व पति महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय) रहीं।
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद प्राचार्य प्रो. अलका सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। आईसीएसएसआर के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक प्रोफेसर हीरामन तिवारी का अभिनंदन किया गया। व्याख्यान में प्रो. पाडिया ने प्राचीन शास्त्रों एवं वर्तमान परिपेक्ष्य में भारतीय महिलाओं के स्थिति में आए परिवर्तन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, आर्थिक सशक्तिकरण और रक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति का अभ्युदय हुआ है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के बारे में भी महाविद्यालय की छात्राओं को बताया। अगले सत्र में आयुषी, अदिति, सिद्धि, सौम्या, आर्या, अनन्या, गीतांजलि आदि छात्राओं ने मुख्य वक्ता से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विभा सिंह और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. रंजना सेठ ने किया। इस दौरान डा. प्रो. रीता शाह, डॉ. शीला सिंह, प्रो. वंदना झा, प्रो. सुजाता साहा, प्रो. विभा जोशी और डॉ. अंजना समेत महाविद्यालय की छात्राएं मुख्य रूप से मौजूद थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)