ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र/शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्ति नगर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं तृतीय के तत्वधान में सात दिवसीय विशेष शिविर (दिन-रात) के छठवें दिन 16 मार्च 2026 को “नारी शक्ति और राष्ट्र निर्माण” विषय पर एक परिचर्चा एवं कविता पाठ का आयोजन हुआ। इस आयोजन में मानव संसाधन एनटीपीसी विंध्य नगर की उर्मिला जायसवाल ने अपने संबोधन में नारी शक्ति को स्वीकार करने और इसके अनुरूप सामाजिक व्यवस्था के पुनर्निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने अपने विचार को कविता पाठ के माध्यम से स्वयंसेवकों के समक्ष प्रस्तुत किया।
इनसे प्रभावित होकर स्वयं सेविका गरिमा त्रिपाठी ने नारी सशक्तिकरण के संबंध में सोलो एक्टिंग प्रस्तुत किया। इस दौरान सभी सेवक भावुक हो उठे । श्रीमती जायसवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के ग्रामीण सेवा के इस प्रयास को शैक्षिक जगत की एक उपलब्धि बताया जिससे किताबी ज्ञान को व्यवहारिक उपयोग में लाया जा सके। शिविर में द्वितीय सत्र में मातृ एवं शिशु मोबाइल हेल्थ सेवा एनटीपीसी सीएसआर शक्तिनगर की टीम द्वारा 100 स्वयंसेवकों का हेल्थ चेकअप कर उन्हें स्वच्छता किट वितरित किया गया।
इस दौरान डॉ० प्रिया सोनी के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों का समाधान प्रस्तुत किया गया। आयोजन में समाजसेवी शैलेश राय, हरिशंकर गुप्ता, विजय दुबे, ग्राम प्रधान हीरालाल, चंद्रशेखर जोशी (संत जोसेफ स्कूल) पत्रकार उमेश सागर, रोहित विश्वकर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम अधिकारी डॉ० छोटे लाल प्रसाद द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ० विनोद कुमार पाण्डेय ने सहभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में मुख्य रूप से रूबी, खुशी, अंजना, प्रभा ,साक्षी, पूजा, चंदा, खुशबू, प्रिया, पूनम, अमृता, नुसरत ,अमृत, आशुतोष, ससाहिल, हिमांशु की भूमिका सराहनीय रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



