वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
फार्मर रजिस्ट्री (किसानों की डिजिटल पहचान) योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत राज डेरामारी के वार्ड संख्या 09, 10 एवं 11 में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य लगातार जारी है। पंचायत स्तर पर इस कार्य को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित कर्मी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं और घर-घर जाकर किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है।
मुखिया मो. शाहबाज आलम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस डिजिटल पहचान के माध्यम से किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं, अनुदान, बीज वितरण, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि सहित अन्य लाभ सीधे और पारदर्शी रूप से प्राप्त होंगे। इसी उद्देश्य से पंचायत के सभी किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने पंचायत के सभी सम्मानित नागरिकों एवं किसानों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीकरण शिविर में पहुंचकर अपना फार्मर रजिस्ट्री आईडी अवश्य बनवा लें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी लाभ से वंचित न रहना पड़े।
पंचायत स्तर पर यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है और वार्डवार पंजीकरण कर अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



