•~ सिद्धेश्वर सिद्धपीठ झांसी में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हेतु 16 अगस्त को की जाएगी एक व्यूह रचना
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष भिखारी प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आचार्य डॉ. हरिओम पाठक ने कहा कि प्राचीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा के पक्ष में सारे पौराणिक, ऐतिहासिक व संवैधानिक साक्ष्य होते हुए भी जबरदस्ती ईदगाह का बने रहना, सनातन संस्कृति का घोर अपमान है।
हम इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने कहा कि,उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर लोक सन्यासी योगी आदित्यनाथ महाराज जी ने कहा है कि, अब बारी है बांके बिहारी की, कृष्ण कन्हैया बंसी वाले की। इसी संदर्भ में आगामी 16 अगस्त को सिद्धेश्वर सिद्ध पीठ झांसी में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हेतु एक व्यूह रचना की जाएगी।वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इंन्द्रदेव सिंह ने कहा कि,राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज जी की पुण्यतिथि से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन का श्री गणेश किया जाए।
प्रकोष्ठों के अध्यक्ष गण गंगा शर्मा कौशिक, गंगा धाकड़, रुद्र कुमार पाठक, प्रवीण सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष गण जयशंकर केसरी , दीपक शुक्ला, राजेश्वरी प्रसाद विश्वकर्मा, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद जैन, आशा प्रजापति, अखिलेश मिश्रा ने कहा कि, झांसी की बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति हेतु एक व्यापक रणनीति बनाई जाए।क्षेत्रीय अध्यक्ष गण शरद परमार, दीपक त्रिपाठी, श्याम बाबू शर्मा, आशा सभरवाल, आशा शर्मा, नीलम गिरी, डॉ गिरीश चंद्र द्विवेदी, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माँ किरन नंदगिरी, क्षेत्रीय महामंत्री गण राजेंद्र शर्मा, श्रीवंत तिवारी संभाग प्रभारी गण संजय शुक्ला, पंकज वालिया, उमेश प्रजापति, मनोज श्रीवास्तव व मंडल प्रभारी गण राजेश शर्मा, बृजेश तिवारी, अंकित उपाध्याय, प्रिंस देव शर्मा , अनुज सिंह, डॉ सतीश गौतम, लव कुमार, अभिषेक कठेरिया, संतराम पेंटर, संगीता मिश्रा, सुनीता मेहता व सुमन पटेल इत्यादि ने कहा कि, श्री कृष्ण जन्मभूमि को हम जनांदोलन बनाएंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



