दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बिभिन्न क्षेत्रो कार्यालयों एवं विद्यालयों एवं गायत्री शक्ति पीठ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार,पर्वत आसन,लोम विलोम सहित कई प्रकार के योगाभ्यास कराया गया।प्रखण्ड कार्यालय में योगाभ्यास गायत्री शक्तिपीठ नबीनगर से सुमन कुमार सिंह,सजल कुमारी, अजय त्यागी द्वारा कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनयकांत पाठक ने किया इस अवसर पर बीडीओ अरुण सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योगा को शामिल करना चाहिए। उन्होंने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि योग भारत में आदि काल से चला आ रहा है जिसका पहचान अब अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहुॅच चुकी है। योग भारतीय परम्पराओं तथा ऋषि मुनियों का आदिकाल से हिस्सा रहा है। निरोगी जीवन के लिए इसके महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस घोषित किया है। अतः हम सभी को योग को प्रतिदिन अपने जीवन में आत्मसात करना बेहद ही जरूरी है। योग सिर्फ न कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है साथ ही मनुष्य को कई मानसिक समस्याओं से भी निजात दिलाता है। योग कार्यक्रम में शामिल आत्मा अध्यक्ष उदय सिंह,शिक्षक धनंजय कुमार सिंह, इंदल कुमार सिंह,सुधीर कुमार सिंह,उमाशंकर सिंह,रामनजय कुमार,सुशील कुमार,सुनील कुमार, श्याम सुंदर पाठक ,बब्लू कुमार सिंह,सफाईकर्मी विनीता देवी,संध्या देवी,शकन्तुला देवी सहित दर्जनों भाग लिये।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



