संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण
पदमा-प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरैयाडीह मे 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मनाया गया ।इस अवसर विद्यालय के शारिरिक शिक्षा के शिक्षक पंकज कुमार ने छात्र छात्राओं को योग ,प्राणायाम एवं व्यायाम के महत्व एवं उसके शरीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताते हुए योगाभ्यास कराया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य गण एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया ।
शारिरिक शिक्षक पंकज कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग से हम न केवल शरीर को स्वस्थ रख सकते है वरन यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में सहायक है,उन्होंने योग को अपने दैनिक जीवन मे उतारने की बात कही।अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



