वाह रे बिहार ! गर्दन पर लटका है एससी एसटी एक्ट एवं महिला उत्पीड़न की तलवार !! कराह रहे है जनता, बुद्धिजीवी और पत्रकार !!!
लूट की राशि से मालामाल होते जा रहे हैं थानेदार, पंचायती राज्य ब्यवस्था के अधिकारी एवं पंयायत सरकार!!!! वाह रे बिहार!!!!!
दैनिक समाज जागरण, अनिल कुमार मिश्र ,ब्यूरो चीफ बिहार -झारखंड प्रदेश।
बिहार प्रदेश के औरंगाबाद जिले में पंचायती राज व्यवस्था की एक झलक ! बिहार -सरकार एवं इनके इर्द-गिर्द घूम रहे बिहार के तमाम प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अलाधिकारियों को हैरान करने वाला है! अगर यह कहां जाए कि “पुलिस- अपराधी -बिचौलिया- माफिया गठजोड़ के तहत ” पंचायत सरकार एवं पंचायती राज व्यवस्था की संबंधित पदाधिकारियों द्वारा पंचायत मद का करोड़ो रुपए सरेआम लूटा गया है और आज भी निर्वाधगति से पंचायत मद की राशि का लूट जारी है तथा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सरकारी संपदा एवं वन संपदा की लूट निर्वाधगति से जारी है। फलस्वरूप बिहार प्रदेश के औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र में आपराधिक ढांचे दिन-प्रतिदिन मजबूत होते जा रहे हैं ,तो इसमें किसी तरह की कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।
बताते चले की एससी एसटी एक्ट एवं महिला के साथ छेड़खानी जैसे मिथ्या आरोप में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पंचायत मद की करोड़ों -करोड़ों रुपए की लूट की गई है और निर्वाधगति से लूट आज भी जारी हैं! और पंचायती राज व्यवस्था की सरकार तथा संबंधित पदाधिकारी करोड़ों की लूट मचा रखे है , जिसका ज्वलंत उदाहरण अम्बा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परता व अन्य पंचायत में योजना स्थल हैं तथा आरोपितों के बचाव में अम्बा थाना के पदेन थाना अध्यक्ष द्वारा पत्रकारों , वुद्धिजीवियों , पंचायत की जनता पर एससी एसटी एक्ट तथा महिला के साथ झेड़खानी जैसे मिथ्या आरोप में अम्बा थाना में दर्ज अनेको मुकदमा है।
अम्बा थाना के पदेन थाना अध्यक्ष के काली करतूतों पर एक नजर डाला जाए तो यह स्पष्ट है की अम्बा थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार एवं एससी एसटी एक्ट परिवार के साथ होने वाले जुल्म की प्राथमिक अम्बा थाना में दर्ज नहीं किया जाता है और अम्बा थाना के पदेन थाना अध्यक्ष द्वारा सरेआम पीड़ितों को कहा जाता है कि एससी एसटी परिवार के लिए एससी एसटी थाना बना हुआ है और महिला के लिए महिला थाना बना हुआ है
सबसे आश्चर्य एवं दिलचस्प की बात तो यह है कि जब किसी माफिया गिरोह द्वारा महिलाओं एवं एससी एसटी परिवार से बुद्धजीवियों, समाज सेवियों, पत्रकार तथा जनता पर जब आरोप लगवाया जाता है तो अम्बा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया जाता है और प्राथमिक की आड़ में पदेन थानाध्यक्ष तथा केस के आईओ द्वारा बुद्धजीवियों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों को अनेकों तरह से प्रताड़ित किया जाता है और लुटेरों की पक्ष में पर्वेक्षण करता खडे रहते है।
असामाजिक तत्वों, क्षेत्रीय अपराध कर्मियों तथा माफिया गिरोह के बचाव पक्ष में अम्बा थाना के पदेन थानाध्यक्ष एवं केस के आईओ की बात नहीं मानने पर ,जिस मुकदमे में एक भी गवाह नहीं है ! वहां अनेको गवाह के नाम को केस डायरी में लिखकर , झूठे मुकदमे को भी सत्य करार दे दिया जाता है । अंतत पत्रकार, समाजसवी ,बुद्धिजीवी को जेल जाना पड़ता है ! बाद में उन्हें न्यायालय से राहत मिलती है जो बिहार प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
उपरोक्त उल्लेखित तथ्यों को जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सभी औरंगाबाद बिहार के व्हाट्सएप पर प्रेषित कर मनतब्य अथवा प्रतिक्रिया की माँग किया गया है किन्तू समाचार लिखे जाने तक जबाब अप्राप्त है। शेष अगले अंक ….
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
- EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसरजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








