google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिहार सरकार से मांग! राज्य सरकार के द्वारा नवगठित प्रखंड एवं अंचल समन्वय समिति का अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख को बनाया जाय- धर्मेन्द्र ।

दैनिक समाज जागरण, अनिल कुमार मिश्र, ब्यूरोचीफ, बिहार- झारखंड प्रदेश।

औरंगाबाद (बिहार) प्रखंड प्रमुख कुटुम्बा धर्मेंद्र कुमार ने प्रेस नोट जारी कर.समाचार पत्र के माध्यम से बिहार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हूए कहा है कि बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव के पत्रांक संख्या- 228 दिनांक – 25/08/2023 के द्वारा प्रखंड समन्वय और अंचल समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिसमे प्रखंड समन्वय समिति का सदस्य सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी को जबकि अंचल समन्वय समिति का सदस्य सचिव अंचल अधिकारी को बनाया गया है। समिति का काम महीने मे कम से कम दो बार बैठक कर सभी विभाग की समीक्षा किया जाना हैं। पर इस समिति मे जनता के एक भी प्रतिनिधि को जगह नहीं दिया गया हैं जिससे गठित समिति के बैठक का कोई औचित्य ही नही रह जाता हैं। एक तरफ इस देश मे लोकतंत्र के मजबूती की बात की जाती हैं वही दूसरे तरफ लगातार जन प्रतिनिधियों का अधिकार मे कटौती किया जा रहा है जो की लोकतंत्र के भविष्य के लिए सही नहीं है। मैं बिहार सरकार से मांग करता हूँ की प्रखंड और अंचल समन्वय समिति मे जनता के प्रतिनिधि प्रखंड प्रमुख को अध्यक्ष बनाया जाय। ताकि विभागीय समीक्षा मे पारदर्शिता हो सके और बैठक के मूल उदेश्य को पूरा किया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)