google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पहलवान छात्र का हुआ अखाड़े पर स्वागत

61 किलो भारवर्ग में जीता था गोल्ड मेडल
समाज जागरण विनीत कुमार सिंह राजातालाब वाराणसी
पंचायत भवन मूंगवार कृष्णदत्त पुर मे मूंगवार अखाड़े के पहलवान सुन्दरम यादव का स्वागत सम्मान रविवार को किया गया। सुंदरम यादव पिछले दिनों विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में 61 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। अखाड़े के उस्ताद मन्ना भगत ने कहा कि सुंदरम यादव ने उनके अखाड़े का नाम रोशन किया है। ग्राम प्रधान प्रकाश यादव ने कहा कि छात्र ने और लोगों के लिए मिसाल कायम की है। पहलवान सुंदरम ने अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।इस दौरान यहां पर रामकैलाश यादव, बबलू यादव, सुशील यादव, लक्कड़ पहलवान,शिवदयाल,चन्दन यादव,मनोज पहलवान आदि लोग रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)