योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को मिले लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही भाजपा : ओमप्रकाश धनखड़



प्रदेश में एक से आठ सितम्बर तक चार हजार शक्ति केन्द्रों पर बैठकें करेगी पार्टी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हिसार में ली पांच जिलों की ‘संगठनात्मक बैठक’

हिसार( राजेश सलूजा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अंतिम पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। ऐसे में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याण की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए पात्र लोगों को लाभ दिलाने के प्रयास में लगा है।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ आज भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश स्तरीय ‘संगठनात्मक बैठक’ को संबोधित कर रहे थे। बैठक में हिसार, भिवानी, जींद, फतेहाबाद व सिरसा जिले के जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, मंडल पालक, मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।
ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठनात्मक विस्तार, पंचायती राज चुनाव की रणनीति और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के विषय को लेकर भाजपा सितंबर महीने के प्रथम सप्ताह में बड़े स्तर पर बैठकें आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार की अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिनका जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। पीएम किसान निधि योजना, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सहित अनेक योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद उठा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि एक से आठ सितंबर तक चार हजार शक्ति केन्द्रों पर पार्टी की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में एक लाख कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में चार हजार शक्ति केंद्र हैं। प्रदेश भर में होने वाली 4000 बैठकों में शक्ति केन्द्र के बड़े नेता, ग्राम प्रमुख, ग्राम सह प्रमुख व त्रिदेव को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक में पंचायत चुनाव, संख्यात्मक विस्तार, पन्ना प्रमुख सरकारी योजनाओं के लाभार्थी कौन हैं, कौन नहीं, इस पर विस्तार से अध्ययन होगा। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी सबसे पहले नए पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति कर पन्ना समितियों का गठन करें। पन्ना प्रमुख पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। हर एक बूथ पर इनकी नियुक्ति जल्द से जल्द करने का करने का लक्ष्य सभी जिलों में लिया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इसी दौरान 2 व 3 सितंबर को हरियाणा प्रवास पर रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियां कर ली गई है।
जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र ने हिसार जिला कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन की ओर से जिले को जो भी कार्य सौंपा गया है, जिले के कार्यकर्ताओं ने अग्रणी रहकर उसे सफल बनाया है। पार्टी के ताजा कार्यक्रमों को भी जिला के कार्यकर्ता प्रमुखता से पूरा करेंगे।
जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक को उपरोक्त के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री रविंद्र राजू , पूर्व मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर, ठाकुर विक्रम सिंह प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य,रविन्द्र बलियाला व् सरोज सिहाग, राज्यसभा सांसद डॉक्टर डी पी वत्स जींद विधायक कृष्ण मिड्डा फतेहाबाद विधायक दूरा राम, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, भिवानी विधायक घनश्याम सराफ,मेयर गौतम सरदाना पांचों जिला से जिला प्रभारी वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, जगदीश चोपड़ा, मुकेश गौड़, पांचों जिलों के अध्यक्ष कैप्टन भूपेन्द्र, वीरचक्र, आदित्य चौटाला, बलदेव ग्रोहा, राजू मोर, एडवोकेट शंकर धूपड़ के अलावा पांचों जिलों के मंडल पालक, मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष शामिल हुए।