दैनिक समाज जागरण, अनिल कुमार मिश्र, ब्यूरोचीफ बिहार- झारखंड।
जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में दिवंगत युवा अधिवक्ता संतोष कुमार स्नेही की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई, जिसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और संचालन अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने किया, सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया ।
जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने कहा कि आज युवा अधिवक्ताओं को दिवंगत संतोष स्नेही से प्रेरणा लेनी चाहिए और पुरी निष्ठा और समर्पण के अपने मुवक्किल का पक्ष न्यायालय में रखना चाहिए। महासचिव नागेंद्र सिंह ने कहा कि युवा अधिवक्ताओं का शुरुआती वकालत बहुत ही संघर्ष भरा होता है जिसमें हमेशा सीखते रहने का जुनून लाभप्रद होता है। वरीय अधिवक्ता
हरिहर प्रसाद सिंह ने कहा कि युवा अधिवक्ताओं को धैर्य और संयम से वकालत शुरू कर पुरी लगन और निष्ठा से हर तथ्य को अपने वाद के पक्ष में बेहिचक न्यायालय में प्रस्तुत करना चाहिए। वरीय अधिवक्ता उदय कुमार सिन्हा ने कहा कि वकालत एक सम्माननीय पेशा है हमेशा विधार्थी जैसा पढ़ने की आदत सभी जगह इज्जत दिलातीं है।
पुण्यतिथि के अवसर पर योगेश कुमार पांडेय, विनोद कुमार, देवीनंदन सिंह,संत सिंह, सुजीत कुमार सिंह, काली प्रसाद, चन्द्रशेखर पांडे, नृपेश्वर सिंह देव, क्षितिज रंजन, अशोक कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार सिंह,मिनु खां,अभय कुमार सिंह, सिद्धार्थ, सिद्धेश्वर शर्मा, रामानुज शर्मा, अखिलेश पाठक,मिथलेश यादव, लोरिक यादव, रामनरेश प्रसाद , विश्वेश्वर नाथ मिश्रा, डायमंड, शशी सहित अन्य उपस्थित थे ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



