google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राहगीरों को रोक कर पैसा मांग रही युवतियों को भेजा कैंट

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के लंगोटिया बाबा मंदिर के समीप गुरुवार दोपहर राहगीरों को रोक कर कुछ कागज के पेपर दिखाकर पैसे मांग रही आधा दर्जन युवतियों को पुलिस ने पड़कर कैंट स्टेशन भेज दिया। बताया जाता है कि उक्त जगह पर युवतियां अपने गंतव्य को जा रहे लोगों को रोककर पैसे की वसूली कर रही थी जिसकी सूचना राहगीरों ने डायल 112 पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उक्त युवतियों से पूछताछ किया तो वे सब हरियाणा प्रदेश से होने की बात कही जिस पर तत्काल जंसा पुलिस ने ऑटो रिक्शा कर उन सबको वाराणसी कैंट स्टेशन भिजवाया और कहा कि अभिलंब अपने प्रदेश को लौट जाये।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)